बीजेपी दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा ने ट्रेड फेयर में दिल्ली पैवेलियन विजिट किया
रिपोर्ट: दीपक शर्मा (दिल्ली)
बीजेपी दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा ने ट्रेड फेयर में दिल्ली पैवेलियन विजिट किया
43वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम मे 14 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित किया गया, जिसमे राजमणि जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के द्वारा मेले में अभियान के उधमी सदस्य के उत्पाद को दिल्ली पवेलियन में लगाया गया। पूरा चयन की प्रक्रिया DSIIDC के द्वारा किया गया।
पूर्व मेयर , बीजेपी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, अभियान की अध्यक्षा सुनीता कांगड़ा ने स्टॉल विजिट किया और उद्यमी से बातचीत कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहना किया। सभी उद्यमी महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।
अभियान के उद्यमी सदस्य ऋतु आर्ट वर्क लक्सओवा, डॉ मल्लिका मिश्रा ( ऋतु क्लिप न बोव्स) ने अपने उत्पाद को ट्रेड फेयर में प्रदर्शित किया है।
दिल्ली में DSIIDC ने 11 जिलों से स्वयं सहायता समूह, पी एम एफ ई लाभार्थी और महिला उद्यमी को स्टॉल दिया गया।
दिल्ली पवेलियन में सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र ऋतु आर्ट वर्क के स्टॉल पर धान से बने जगन्नाथ जी रहे। फेस पेंटिंग यूथ और बच्चों के बीच में काफी उत्साह देखने को मिली।