मानवता की मिसाल: श्री श्री मरूत नंदन सेवा संस्थान द्वारा 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरण


लाइव न्यूज 100 | रिपोर्ट: दीपक शर्मा | 

दिल्ली में समाज सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ श्री श्री मरूत नंदन सेवा संस्थान की संस्थापक रचना सचदेवा द्वारा आश्रय अधिकार संस्था के सहयोग से गरीब, लाचार और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सेवा अभियान में आश्रय अधिकार संस्था से संजय जी और परमजीत  की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में जीटीबी एन्क्लेव थाना प्रभारी (SHO) श्री बृजेश मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्था के सक्रिय सदस्यों रमेश सचदेवा, सोनू पराशर, अनिल चौधरी, प्रशांत और अशोक कुमार के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 200 जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए।

आयोजकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाना है और भविष्य में भी इस तरह के जनसेवी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

रिपोर्ट: Live News100 डिजिटल डेस्क