अलीगढ़ के चंडौस ब्लॉक में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025


 

रिपोर्ट: डॉक्टर शरद वार्ष्णेय | लाइव न्यूज100

अलीगढ़। 21 जून 2025

नगर पंचायत चंडौस स्थित विकासखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर योग सत्र का आयोजन योगाचार्य पंकज आर्य, मोहन लाल शर्मा व विनोद शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

Large Image Caption

योग सत्र में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए योगाचार्य पंकज आर्य ने कहा कि, “भारत को आज पूरी दुनिया योग के लिए जानती है। यह हमारे देश की प्राचीन धरोहर है। इसलिए हर नागरिक को योग के प्रति जागरूक होना चाहिए और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।” उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है और मन, मस्तिष्क तथा शरीर को संतुलित रखा जा सकता है।

Large Image Caption

योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठाकुर रेशमपाल सिंह ने योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो शांति और स्वास्थ्य दोनों प्रदान करता है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, अध्यक्ष डॉ. धर्म सिंह भारती, पूनम शर्मा, मुन्नीलाल शर्मा, डॉ. धर्मवीर सिंह चौहान, अनिल वार्ष्णेय, राजू शर्मा, कमल सिंह, सुशील महेश्वरी, कैलाश, मोहब्बत लाइट वाले, सुधीर शर्मा, सुरेश सिंह, विक्की वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Large Image Caption

कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्राणायाम और ध्यान सत्र के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में योग को जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजकों की सराहना की गई।

???? विशेष आग्रह:
बुजुर्ग हों या युवा, महिलाएं हों या बच्चे — योग सबके लिए है। आइए, स्वस्थ भारत की दिशा में एक कदम और बढ़ाएं